अफरोज आलम
कांके। पुलिस ने राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुई भीषण डकैती की घटना का खुलासा कर दिया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 4.24 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त इनोवा और स्कॉर्पियो कार एवं 8 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी (गागी) में 13 अक्टूबर, 2026 की सुबह लगभग 7 बजे रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधी घर से कीमती जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस अनुसंधान और पूछताछ में यह बात सामने आई कि अपराधियों ने अगस्त, 2026 से ही पीड़ित के मकान की लगातार रेकी की थी। गिरोह बनाकर वाहन एवं हथियारों का बंदोबस्त किया गया। घटना के बाद स्लेटी रंग की इनोवा कार (जेएच14सी-4405) से फरार हो गए।
बाद में इनोवा को पिठौरिया क्षेत्र के कोकदोरो चौक के पास लावारिस छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा एक काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच01 ईएक्स-1156) भी जब्त की गई है।
पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने बरियातु, दलादली और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें बीर बहादुर सिंह (निवासी : बखोरापुर, बड़हरा, भोजपुर, बिहार) के पास से ₹1.20 लाख और 1 मोबाइल मिला।
सुधीर कुमार (निवासी : बखोरापुर, बड़हरा, भोजपुर, बिहार) के पास से ₹1.04 लाख और 2 मोबाइल मिले। कम्मो देवी (निवासी : धरमपुर, संदेश, भोजपुर, बिहार; वर्तमान: अल्कापुरी, रातू रोड, रांची) के पास से ₹2 लाख और 1 मोबाइल बरामद हुआ।
चन्द्रशेखर पांडेय (निवासी : करनी, इटखोरी, चतरा ; वर्तमान: इन्द्रपुरी कॉलोनी, सुखदेवनगर, रांची)। सुमीत कुमार सिंह (निवासी : सुरौधा, इटाढ़ी, बक्सर, बिहार; वर्तमान : एदलहातु, मोरहाबादी, रांची)। रजनीश सिंह (निवासी : खडीहा, मुफस्सिल, औरंगाबाद, बिहार; वर्तमान : अशोक सिनेमा हॉल सेवा कॉलोनी, कुज्जू, रामगढ़)।
गिरफ्तार अभियुक्त बीर बहादुर सिंह और रजनीश सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार इस कांड में 14 अपराधियों की संलिप्तता पाई गई है। शेष फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

