Jharkhand Weather : मॉनसून मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है! रांची मौसम केंद्र ने इस सप्ताह राज्यभर में व्यापक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। पूरे राज्य में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसूनी गतिविधियों के कारण व्यापक बदलाव देखा गया है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.4°C दर्ज किया गया।

सर्वाधिक बारिश चाईबासा में

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा चाईबासा में 48.7 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद रांची में 37.0 मिमी, लातेहार में 30.0 मिमी, जमशेदपुर में 17.1 मिमी और सरायकेला में 14.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में बदलाव नहीं

अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके बाद के अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 7 से लेकर 12 जुलाई तक पूरे झारखंड में सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अधिकांश या अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन की प्रबल संभावना बनी हुई है।

आंधी-वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र ने 7 जुलाई से 10 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

7 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 8 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230