पटना में खुला ‘त्रिवेणी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक’, यहां मिलेंगी न्यूरो, नेफ्रो और गैस्ट्रो की सेवाएं

Uncategorized
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना के डॉक्टर कॉलोनी में ‘त्रिवेणी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक’ खुला। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

तीन सहपाठियों की पहल

इस क्लीनिक की शुरुआत करने वाले तीनों मुख्य डॉक्टर सहपाठी हैं। इनमें डॉ. श्रीजीत (न्यूरो विशेषज्ञ), डॉ. वेद प्रकाश सिंह (नेफ्रो विशेषज्ञ) और डॉ. सर्वजीत (गैस्ट्रो विशेषज्ञ) हैं। इन डॉक्टरों ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एक साथ एमडी की पढ़ाई की है।

कॉलेज के दिनों का सपना

कॉलेज के दिनों से ही इनका सपना था कि वे तीनों मिलकर एक ऐसी चिकित्सा व्यवस्था शुरू करेंगे, जहां आपस में जुड़ी बीमारियों का इलाज एक ही जगह संभव हो सके। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने ‘त्रिवेणी’ क्लीनिक की नींव रखी है।

एक ही जगह इलाज

उद्घाटन के अवसर पर डॉक्टरों ने बताया कि किडनी (नेफ्रो), नसों (न्यूरो) और पेट (गैस्ट्रो) की बीमारियां अक्सर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। ऐसे में मरीज को अलग-अलग जगह जाने के बजाय एक ही फ्लोर पर तीनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और इलाज मिल सकेगा।

मिलने वाली सुविधाएं

वर्तमान में क्लीनिक में ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। गैस्ट्रो विभाग के अंतर्गत जल्द ही एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू होगी। न्यूरोलॉजी विभाग में आने वाले दिनों में जांच की अन्‍य सुविधाएं भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ी जाएंगी।

गरीब मरीजों को रियात

क्लीनिक के डॉक्टरों ने स्थानीय जनता और दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों से अपील की है कि वे पेट, किडनी या नस से जुड़ी समस्याओं के लिए यहां आ सकते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के इलाज में विशेष रूप से रियायत दी जाएगी। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

पिता सीसीएल से जुड़े

डॉ. वेद प्रकाश सिंह के पिता एसएन सिंह सीसीएल से जुड़े रहे हैं। वे रजरप्‍पा में फर्मासिस्‍ट के पद पर कार्यरत थे। वे जेसीसी के सदस्‍य थे। भारतीय मजदूर संघ के झारखंड के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *