पुलिस की अपील : इन नंबरों से आने वाले कॉल से रहें सावधान

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची पुलिस ने आम नागरिकों, व्यवसायियों और प्रतिष्ठान संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण जनहित परामर्श जारी किया है। पुलिस के अनुसार, रातू एवं नगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ व्यवसायियों और प्रतिष्ठान संचालकों को विदेशी नंबरों से व्‍हाट्सएप कॉल कर खुद को किसी गैंग, आपराधिक गिरोह अथवा उग्रवादी संगठन का सदस्य बताकर रंगदारी और लेवी की मांग करने एवं भय पैदा करने का प्रयास किया गया है।

पुलिस ने बताया कि भारत के मोबाइल नंबर सामान्यतः +91 से शुरू होते हैं। यदि +1, +44, +82, +264 अथवा अन्य विदेशी कंट्री कोड वाले अज्ञात नंबरों से व्‍हाट्सएप कॉल या संदेश प्राप्त हो, विशेषकर जब उसमें धन की मांग, धमकी या दबाव बनाने की कोशिश की जा रही हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की रंगदारी या लेवी मांगने की घटना की सूचना तुरंत पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 को दें।

पुलिस की प्रमुख सलाह

किसी भी अज्ञात विदेशी नंबर से आने वाली WhatsApp कॉल रिसीव नहीं करें। ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें। संदिग्ध कॉल, संदेश या WhatsApp नंबर की जानकारी तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

ऐसे मामलों की शिकायत संचार साथी के चक्षु (Chakshu) पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है। कॉल, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं स्क्रीनशॉट को सुरक्षित रखें। उन्हें डिलीट नहीं करें।

किसी भी परिस्थिति में रंगदारी या लेवी की राशि का भुगतान न करें तथा अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या व्यावसायिक जानकारी साझा नहीं करें।

धमकी या धन उगाही से संबंधित किसी भी कॉल की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस स्टेशन को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230