जमशेदपुर। मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में डायग्नोस्टिक सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाते हुए जीई हेल्थकेयर के रिवोल्यूशन मैक्सिमा सीटी स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम का उद्घाटन किया गया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रामम ने इसका शुभारंभ किया।
जमशेदपुर में अपनी तरह का यह पहला 500-स्लाइस इक्विवेलेंट सीटी स्कैनर है, जो कम रेडिएशन और तेज गति से बेहद सटीक इमेजिंग में सक्षम है।
इसके जरिए बिना किसी इंजेक्शन के कुछ ही सेकंड में सीटी कैल्शियम स्कोर और बिना इनवेसिव कैथेटर के CT कोरोनरी एंजियोग्राफी की जा सकती है। साथ ही यह ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर और आपातकालीन मामलों की जांच में भी बेहद मददगार है।
नया डिजिटल एक्स-रे सिस्टम: यह सिस्टम ऑटोमैटिक स्टिचिंग, फ्लोरोस्कोपी और रिमोट-कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे जांच प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और अधिक प्रभावी होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सीटी कैल्शियम स्कोरिंग और कोरोनरी एंजियोग्राफी जैसी हृदय संबंधी सभी जांचें केवल योग्य चिकित्सकों की सलाह पर ही की जानी चाहिए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

