आईआईएम रांची में आठवें पुस्तक मेले का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • विभिन्न विषयों की किताबों का दिखा अनूठा संग्रह

रांची। आईआईएम रांची के स्वामी विवेकानंद सभागार में दो दिवसीय आठवें पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान की डीन अकादमिक प्रो. तनुश्री दत्ता और डीन ईईसी प्रो. अमित सचान ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रकाशकों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां संस्थान के प्रोफेसरों, शोधार्थियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक रुचियों को ध्यान में रखते हुए किताबों का एक विस्तृत संग्रह प्रदर्शित किया गया।

इसमें नेतृत्व, प्रबंधन, अर्थशास्त्र, वित्त, विपणन, संगठनात्मक व्यवहार और रणनीति से जुड़ी किताबें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा, व्यवहार विज्ञान, लोक नीति और सुशासन। कम्यूनिकेशन स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस, करियर प्लानिंग और पर्सनल ब्रांडिंग पर आधारित पुस्तकें शामिल थीं।

उद्योग जगत की हस्तियों की जीवनियां, स्टार्टअप पर किताबें, क्लासिक व समकालीन हिंदी साहित्य, अन्य भारतीय भाषाओं की चर्चित कृतियां, दर्शनशास्त्र तथा बच्चों के लिए लोककथाएं और चित्र पुस्तकें भी थीं।

प्रदर्शनी के दौरान आईआईएम रांची के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया। उन्होंने अपनी जरूरत और रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन कर उन्हें संस्थान के लर्निंग रिसोर्स सेंटर के लिए अनुशंसित (सिफारिश) किया।

इन सुझावों के आधार पर पुस्तकालय द्वारा जल्द ही नई पुस्तकों की खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे संस्थान का पुस्तकालय और अधिक समृद्ध हो सकेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *