एसबीयू में बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यान आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • पर्यावरणविद् प्रो. एच. परमेश ने जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर दी अहम जानकारी

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यान’ के तहत ‘जलवायु परिवर्तन : पृथ्वी एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव – कार्रवाई का समय’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात बाल एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ तथा पर्यावरणविद् और भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) के विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) एच. परमेश ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।

अपने व्याख्यान में प्रो. परमेश ने बताया कि ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन से वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा वायु प्रदूषण से न केवल श्वसन तंत्र, बल्कि शरीर के अन्य प्रमुख अंग भी प्रभावित होते हैं।अधिक यातायात वाले क्षेत्रों के स्कूलों के बच्चों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में अस्थमा का खतरा अधिक पाया गया है।

वायु प्रदूषण के कारण समय से पहले जन्म, हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, कैंसर, किडनी और लिवर संबंधी बीमारियों के साथ-साथ डिमेंशिया व ऑटिज्म जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ता है। उन्होंने भारी स्कूल बैग, ध्वनि प्रदूषण और कृत्रिम प्रकाश के दुष्प्रभावों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

प्रो. परमेश ने बताया कि भारत में औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72.72 वर्ष है, जबकि झारखंड में यह करीब 69.5 वर्ष है। प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका में यह लगभग 16 टन है, जबकि भारत में यह लगभग 1.05 टन है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और अनावश्यक हवाई यात्राओं से बचने की अपील की।

पर्यावरण सुधार के उपायों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण, अधिकाधिक वृक्षारोपण, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और भारत के 2070 तक ‘नेट-जीरो’ कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य का जिक्र किया। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से लेड युक्त पेट्रोल पर प्रतिबंध और तंबाकू नियंत्रण जैसे ऐतिहासिक कदमों का उदाहरण भी दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *