झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, परिमल नाथवानी की जीत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव-2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज कर ली। झामुमो प्रत्‍याशी बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। उन्‍हें 31 वोट म‍िले हैं। कांग्रेस उम्‍मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

चुनावी गणित के अनुसार एनडीए के पास केवल 24 विधायक थे। जीत के लिए 28 वोटों की आवश्यकता थी। इसके बावजूद परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले। इससे साफ संकेत मिलता है कि विपक्षी खेमे में क्रॉस-वोटिंग हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निजी सहायक और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। उन्‍हें केवल 20 वोट म‍िले। चुनाव से पहले कांग्रेस और झामुमो नेतृत्व को क्रॉस-वोटिंग की आशंका थी। विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी।

परिमल नाथवानी उद्योग जगत की चर्चित हस्ती हैं। उन्हें उद्योगपति मुकेश अंबानी का करीबी सहयोगी माना जाता है। वे पहले भी झारखंड से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन दिया था।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार की यह जीत झारखंड की राजनीति में बड़ा संदेश मानी जा रही है। कांग्रेस के लिए यह प्रतिष्ठा की हार मानी जा रही है, क्योंकि उसके उम्मीदवार को गठबंधन के पर्याप्त संख्याबल के बावजूद जीत नहीं मिल सकी।

परिणाम ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले विधानसभा और राज्यसभा चुनावों की रणनीति पर इसका असर पड़ सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *