गढ़वा में दुर्गा पूजा और दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

झारखंड
Spread the love

  • एसपी आशुतोष शेखर ने दिए सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के कड़े निर्देश

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। दुर्गा पूजा और दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के दौरान कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस को लगातार निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नियमित वाहन जांच, ब्लैक स्पॉट की पहचान और ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गोष्ठी के दौरान एसपी ने विगत माह दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और समय-सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की अनिवार्य प्रविष्टि, वारंट-कुर्की का समय पर अनुपालन, तथा पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन का कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सीमावर्ती थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *