दुर्गा पूजा पर पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य

झारखंड
Spread the love

  • डीसी और एसपी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और शांति समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे, जहां पर्व की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने और तय स्थानों पर ही बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वयंसेवकों की पहचान के लिए उनके लिए यूनीफॉर्म (एक समान रंग की टी-शर्ट/शर्ट) तय करने की सलाह दी गई।

एसपी आशुतोष शेखर ने पूजा समितियों को पंडालों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने (पानी और बालू की पर्याप्त व्यवस्था) तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा।

जलाशयों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए विसर्जन स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने और चिकित्सा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस व प्राथमिक उपचार की सुविधा रखने के निर्देश दिए गए।

शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने तथा आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट करने पर जोर दिया गया।

डीजे के प्रयोग से परहेज करने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। आपात स्थिति के लिए ‘डायल 112’ का उपयोग करने की अपील की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, विभिन्न अनुमंडलों के पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *