- मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने शुरू की अस्थायी प्याऊ सेवा
रांची। शहर में लगातार बढ़ती गर्मी और तीखी धूप से आमजन को परेशानियों हो रही है। इसे देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चलंत के साथ-साथ अस्थायी प्याऊ सेवा का शुभारंभ 19 अप्रैल को किया।
चलंत प्याऊ सेवा का उद्घाटन मनीष जैन के परिवार एवं प्रांत के अध्यक्ष विशाल पाड़िया के द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर से विधिवत रूप से किया गया। शहर के भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाने वाले अस्थायी प्याऊ (घड़े में जल भरकर) का उद्घाटन निखिल टिकमानी एवं उनके परिवार ने किया।
मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्वारा पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस वर्ष चलंत प्याऊ आगामी एक माह तक रांची के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा। वहीं, अस्थायी प्याऊ शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्थापित कर निरंतर जल सेवा प्रदान करेगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत पेयजल के साथ ग्लूकोज युक्त जल एवं ठंडा शर्बत, नींबू पानी, सत्तू भी वितरित किया जाएगा। इससे तेज धूप एवं लू से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। यह पहल विशेष रूप से श्रमिकों, राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं। युवाओं को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस आयोजन में कार्यक्रम संयोजक योगेश्वर अग्रवाल, साकेत सरावगी एवं गौतम अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में झारखंड प्रांत के पदधारी आशीष अग्रवाल, दीपक गोयंका व निवर्तमान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, मनीष लोधा, अमित चौधरी, उपाध्यक्ष निकुंज पोद्दार, सौरव बजाज, अनीश सरावगी, प्रवीण अग्रवाल, शुभम मित्तल, विशाल महलका, अमित शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

