- पारदर्शी व जनोन्मुखी प्रशासन पर जोर
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी अनन्य मित्तल ने रविवार को गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा। उनका स्वागत किया।
पदभार संभालने के बाद श्री मित्तल ने अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बातचीत की। उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए टीमवर्क के साथ काम किया जाएगा। प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील व जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने विकास योजनाओं को गति देने और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
उपायुक्त ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जिले के विकास को नई दिशा मिल सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

