बिशुनपुरा थाना में नये थाना प्रभारी दीपक मौर्य का स्वागत

झारखंड
Spread the love

  • राहुल सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा थाना परिसर में रविवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य का स्थानीय लोगों, व्यवसायियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को विदाई दी गयी।

इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपनी समस्याओं को लेकर किसी बिचौलिये के माध्यम से आने के बजाय सीधे थाना पहुंचकर पुलिस से संवाद करें।

समारोह के दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने उनके करीब ढाई वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि राहुल सिंह के कार्यकाल में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

समारोह का संचालन अजय प्रसाद यादव ने किया। मौके पर ऐनुल अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, भरदुल चंद्रवंशी, नवल किशोर गुप्ता, नारायण शर्मा, ज्वाला प्रसाद, बलराम पासवान, विजय चौरसिया, संजय चंद्रवंशी, पृथ्वी पाल, लतीफ अंसारी, बैजनाथ गुप्ता, सुदामा राम, दीपक जायसवाल, माणिक गुप्ता, कुंदन चौरसिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *