सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने को लेकर पिठोरिया थाना पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में पूर्व में आरोपित रहे अभियुक्तों को थाना बुलाकर हाजिरी कराई गई।
इस दौरान पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने सभी संबंधित व्यक्तियों को कानून का पालन करने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने का स्पष्ट निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पूर्व के कांडों में आरोपित व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थाना हाजिरी के दौरान संबंधित अभियुक्तों को उनके विरुद्ध पूर्व में दर्ज मामलों की गंभीरता से अवगत कराते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना हाजिरी की प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

