दूसरी बार ढहा NH-114 का मेसनरी रिटेनिंग वॉल

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-114 के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार के अहले सुबह मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरा-जमुआ के समीप मेसनरी रिटेनिंग वॉल दूसरी बार ढह गया। मिट्टी और मालबा भरभरा कर गिर गया।

इससे राहगीरों का गुजरने वाला रास्ता पूरी तरह से मालबा में तब्दील हो गया। मलबे ने एक घर को भी जद में ले लिया। राहगीरों की जान खतरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य जाली लगाकर किया जाए या फिर मजबूती के साथ किया जाए, जिसे जानमाल की सुरक्षा बनी रहे।

वहीं, एनएच के अंडरपास में जल निकासी का साधन नहीं है। कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति भी नजर आ रही है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर सामने आई स्थिति को देखते हुए वर्कमैनशिप, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, साइट सुपरविजन, स्टेज-वाइज इंस्पेक्शन और अनिवार्य गुणवत्ता परीक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनएच-114 के कुछ हिस्सों में काम पूरा होने के बाद भी समय से पहले खराबी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

स्‍थानीय लोगों द्वारा संबंधित विभाग व निर्माण एजेंसी से तत्काल स्थल निरीक्षण, विस्तृत गुणवत्ता ऑडिट, क्षतिग्रस्त संरचना की तकनीकी जांच और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है। निर्माण कार्य में यदि निर्धारित मानकों के उल्लंघन अथवा गुणवत्ता नियंत्रण में लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

इस संदर्भ में निर्माण एजेंसी के बलेंदर सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कि वर्तमान में वे छुट्टी पर हैं। लौटने के बाद ही कुछ जानकारी साझा कर सकते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *