राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • सीसीएल के सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

रांची। कांके के खिजूरटोली स्थित राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय में सीसीएल के सौजन्य से सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत पेंटिंग और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर ईमानदारी, सतर्कता और सुरक्षा के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए जरूरी है। छात्र ईमानदार व सतत परिश्रम कर भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

क्लास 2 एवं 3 के बच्चों ने चित्रांकन में प्रतियोगिता में भाग लिया। देशभक्ति कविता में 1, 2 और 5वी क्लास के बच्चों ने भाग लिया। चित्रांकन में प्रथम उरूज अकदस, द्वितीय अनिता कुमारी, तृतीय सनोज नायक, चतुर्थ हुसना आरा रहे।

देशभक्ति कविता में प्रथम अणु बारला, द्वितीय जुसी कुमारी, तृतीय आरजू परवीन और चतुर्थ सलमान अंसारी रहे। सीसीएल की ओर से सभी बच्चों को स्टेशनरी किट दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, शिक्षक सुभाष उरांव, शमशाद बेगम, सीसीएल से खुशबू लता, ओमप्रकाश कुमार, अविनाश कुमार मालाकार, अफताब आलम, बुशरा फातिमा, सुमैया परवीन, सुनीत तिग्गा, हाफिज सादिक अंसारी मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।