दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, बच्चों के जन्म में खास इत्तेफाक

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ के बाद अब एक और बेटी का स्वागत किया है।

इस साल अप्रैल में उन्होंने एक खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट हाथ में लिए नजर आई थी।

माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज की तरफ से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

इसी महीने की शुरुआत में 8 सितंबर को बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर, दीपिका और रणवीर ने ब्लैक-एंड-व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

रणवीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “Baby Dua and our hearts are getting bigger! Thank you for your blessings!”

कपल ने सोशल मीडिया पर एक साझा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Welcome baby girl, 19/9/2026.”

दीपिका और रणवीर की संतानों में खास इतेफाक है। पहली बेटी ‘दुआ’ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था, जबकि उनकी दूसरी बेटी का जन्म 19 सितंबर 2026 को हुआ है। कपल ने नवंबर 2024 में अपनी पहली बेटी का नाम ‘दुआ’ होने का खुलासा किया था।

साल 2024 में दुआ के जन्म से ठीक पहले भी यह जोड़ा मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा था।

अपनी दूसरी संतान के आगमन से कुछ दिन पहले भी दीपिका और रणवीर एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका पर्पल कलर के कुर्ता सेट में नजर आईं, जबकि रणवीर ने उनके साथ मैचिंग आउटफिट पहना था।

अब दीपिका और रणवीर एक ‘फैमिली ऑफ फोर’ (चार सदस्यों का परिवार) बन चुके हैं। फैंस नन्ही मेहमान की पहली झलक देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *