- शबद कीर्तन ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
- शिविर में 37 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रांची। वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा एवं गुरूनानक सेवक जत्था ने कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के दूसरे दिन 19 अप्रैल को अंतिम विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत 11 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के “तेरे कवण कवण गुण गांवा तु साहिब गुणी निधाना…” शबद गायन से हुई।
गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने कथा वाचन कर संगत को गुर इतिहास से जोड़ा। गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने “तपत कढ़ाहा बूझ गया जुड़ मरो कह साच पतीजै सतगुरु मूरत को बल जाऊ…” शबद गायन किया।
कीर्तन समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले ने “गुर पूरा भेटिऊ वडभागी मनह भइया परगासा कोई न पहुंचणहारा दूजा अपने साहिब का भरवासा..” एवं “तन मन होए निहाल जा गुर देखा सामणे…..” जैसे अनेक शबद गायन कर संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने बीच-बीच में साध संगत को वाहे गुरु का जाप भी कराया।
श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास हुकुम नामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति दोपहर सवा तीन बजे हुई। इसी के साथ कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय कीर्तन समागम का आज समापन हो गया। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। मंच संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने किया।
इस मौके पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड नंबर 44 के पार्षद परमजीत सिंह टिंकू और वार्ड नंबर 30 की पार्षद सोनी देवी एवं गुरुद्वारा में वाटर फिल्टर की सेवा के लिए समाज के सन्नी बवेजा को सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा छबील लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शरबत बांटी गई। गुरु नानक भवन कमेटी द्वारा काउंटर लगाकर बादाम शेक का वितरण किया गया। इस पावन मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में आयोजित
रक्तदान शिविर में आठ महिलाओं समय 37 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह शिविर शॉनित फाउंडेशन द्वारा संचालित आर्किड ब्लड सेन्टर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर के संचालन में डॉक्टर भाशवती, डॉक्टर शिल्पी सिंह मुखर्जी एवं शैलेश गुप्ता की विशेष भूमिका रही।
दो दिवसीय समागम में लंगर की सेवा में अशोक गेरा, सुरेश मिड्ढा, अनूप गिरधर, हरीश मिड्ढा, ललित गखड़, जीवन मिड्ढा,विनोद सुखीजा, जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल, प्रेम कुमार मिड्ढा, पुरुषोत्तम सरदाना, राजेश मिड्ढा, राज कुमार, मादन पोतरा, तुषार मिड्ढा, उर्वशी अरोड़ा, सोशल मीडिया पोस्ट में जय गाबा, पीयूष थरेजा की सक्रिय भूमिका रही। मीडिया प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी नरेश पपनेजा ने निभाई।
समागम की सफलता में गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पियूष मिढ़ा, कशिश नागपाल, इनीश काठपाल, विशेष काठपाल, वंश डावरा, विन्नी खत्री, रूद्र गिरधर, जय अरोड़ा, अमन डावरा, यश बेदी, तुषार मुंजाल, गीतांशु तेहरी, सुमित मिड्ढा, राकेश घई, ऋतिक अरोड़ा, प्रथम मिड्ढा, गीत सचदेवा, कॄष अरोड़ा, पिंटु सिंह, दर्श सरदाना, दीपु खीरबाट, मानस मिड्ढा, बख्श मिड्ढा, बेअंत मिड्ढा, गनु मिड्ढा की भूमिका रही।
इसके अलावा हरप्रीत मुंजाल, रोहित मिड्ढा, सार्थक अरोड़ा, सक्षम तेहरी, निश्चय मुंजाल, हरविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, मयंक मक्कड़, हर्ष सरदाना, यश घई, पुरू अरोड़ा, दीपक बजाज, आशा मिड्ढा, शाना मिड्ढा, मिताली तेहरी, ऋषा कौर, पल्लवी तेहरी, इशा अरोड़ा, ताशु तेहरी, भाविका मिड्ढा, हर्षल मिड्ढा, मायरा गिरधर, गाथा मिड्ढा एवं हिमानी मिड्ढा की भी भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

