श्री ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के पदधारी मिले राज्यपाल से

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिला श्री ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय पदधारियों ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इसका नेतृत्‍व समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी ने किया। उनसे रांची जिले सहित पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो जाने का आशीर्वाद लिया।

साथ ही, राज्यपाल को रांची ग्रामीण क्षेत्र के 18 प्रखंडों के दुर्गा पूजा पंडालों में किसी भी पंडाल पर भ्रमण कर अपने स्तर से पंडाल उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। श्री गंगवार ने सदस्यों की बातों को सुनकर निमंत्रण को स्वीकार किया।

मौके पर राज्यपाल को मोमेंटो, माता की चुनरी और आमंत्रण पत्र दिया गया। इस अवसर पर तपेश्वर केशरी, अजीत केसरी, संरक्षक लाल प्रमोद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, संतोष केसरी, कुंदन सिंह, दुर्गा वाहिनी नारी सेना की ममता साहू उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *