लोहरदगा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा की मौत

झारखंड
Spread the love

  • परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के किस्को स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम छा गया है। मृतका की पहचान अगरडीह (रणगड़ा) निवासी तीसर लोहरा की पुत्री के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुनीता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को समय पर नहीं दी गई। मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) की सुबह करीब 10 बजे उसके पिता को बच्ची की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन जब गंभीर स्थिति में छात्रा को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने कस्तूरबा विद्यालय प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि बच्ची की तबीयत खराब होने की जानकारी समय रहते उन्हें दे दी जाती और सही इलाज कराया जाता, तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामले में छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों और विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर संबंधित विभाग व प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *