रामगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश, रामगढ़ शाखा ने मिसाल पेश की।
अपने सेवा कार्य को और आगे बढ़ाते हुए आज (शनिवार) जरूरतमंद हरुन अंसारी को टेंपो खरीदने के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। ताकि इसकी कमाई से वो अपना और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
समिति का मानना है कि स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराकर ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस सहायता से हरुन अंसारी को आत्मनिर्भर बनने और सम्मानजनक रोजगार पाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती रिद्धि जैन सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। इस मौके पर ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मीनू मोदी, सिंपल बरेलिया, पुष्पा अग्रवाल, रेणु मित्तल, संगीता अग्रवाल, सरिता जैन, हर्षा जैन, अरुणा जैन, किरण अग्रवाल, पूनम गर्ग, पिंकी मोदी आदि मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

