एम्‍स देवघर में पहली बार हुआ उन्नत पेसमेकर प्रत्यारोपण

झारखंड सेहत
Spread the love

  • क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक हृदय उपचार का लाभ

सजय यादव

देवघर। एम्‍स देवघर ने पहली बार अत्याधुनिक लेफ्ट बंडल ब्रांच एरिया पेसिंग तकनीक के माध्यम से स्‍थायी पेसमेकर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया है। इस प्रक्रिया का लाभ देवघर की 60 वर्षीय महिला मरीज को मिला, जो पिछले एक महीने से बार-बार चक्कर आने, बेहोशी जैसा महसूस होने और अचानक बेहोश होकर गिर जाने की समस्या से जूझ रही थीं।

उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्होंने घर से बाहर निकलना तक लगभग बंद कर दिया था। जांच के दौरान पता चला कि वे सिक साइनस सिंड्रोम से पीड़ित थीं, जिसमें हृदय की प्राकृतिक पेसमेकर सिस्‍टम ठीक से कार्य नहीं करती। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें विशेष उपचार के लिए एम्‍स देवघर रेफर किया गया।

एम्‍स के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. सी.बी. पांडेय एवं डॉ. स्मारकरंजन राउत के नेतृत्व में इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की सभी शिकायतें पूरी तरह समाप्त हो गईं। उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस उपलब्धि को विशेष बनाने वाली बात यह है कि यह पेसमेकर प्रत्‍यारोपण हृदय की प्राकृतिक विद्युत संचरण प्रणाली का उपयोग करने वाली नवीनतम तकनीक से किया गया। पारंपरिक पेसमेकर की तुलना में यह तकनीक हृदय की धड़कनों को अधिक स्वाभाविक और समन्वित बनाए रखने में सहायता करती है, जिससे लंबे समय तक बेहतर हृदय कार्यक्षमता प्राप्त होती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *