नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ गया है। इसके अगले 24 घंटों में और अधिक प्रभावी होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में 12 से 17 सितंबर 2026 के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी और मध्य भारत
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 12 से 15 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश होगी।
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गांगेय पश्चिम बंगाल में 12 और 13 सितंबर तक, बिहार और झारखंड में 12 से 17 सितंबर के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना है।
पश्चिम भारत
गुजरात और महाराष्ट्र: गुजरात क्षेत्र में 13-14 सितंबर, सौराष्ट्र व कच्छ में 14 सितंबर और मध्य महाराष्ट्र में 13 सितंबर को अति भारी बारिश का अनुमान है। कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में भी 12 से 15 सितंबर के बीच भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत
मैदानी व पहाड़ी इलाके: उत्तराखंड में 12-13 सितंबर, पंजाब में 13 से 15 सितंबर, और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पूर्वी राजस्थान में 13-14 सितंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी 12 से 17 सितंबर के बीच रुक-रुक कर बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 14 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश होगी।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12 सितंबर को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं चलने के कारण मछुआरों को सलाह दी है कि वे 12 से 16 सितंबर के दौरान गुजरात तटों, अरब सागर के मध्य भागों, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा व आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में न जाएं।
केरला और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 12-13 सितंबर के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

