ससुराल से अचानक गायब हो गई महिला, पति ने दर्ज कराई शिकायत, फिर मामले में आया नया मोड़

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल से महिला अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। इसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिर मामले में नया मोड़ आ गया। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के मलिहाबाद का है।

पिछले साल मई में मलिहाबाद में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की शादी हुई थी। शादी करने वाली महिला कुछ दिन पहले अचानक अपने ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला, तब पति ने मलिहाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बीते बुधवार को यह मामला तब मोड़ ले आया, जब महिला खुद अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार, शादी से पहले भी दोनों प्रेम संबंध में थे। महिला के थाने पहुंचते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी वहां जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों और रिश्तेदारों ने कई घंटों तक महिला को समझाने की कोशिश की कि वह अपने पति के साथ वापस लौटकर गृहस्थी बसाए। हालांकि, महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। प्रेमी के साथ रहने की इच्छा दोहराती रही। काफी प्रयासों के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी, तब पति ने टकराव का रास्ता छोड़ने का फैसला किया।

उसने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म किया। अपनी पत्नी से कहा कि वह जिस व्यक्ति को चुन रही है, उसके प्रति हमेशा वफादार रहे। थाने से बाहर निकलने के बाद प्रेमी जोड़ा पास के एक मंदिर में गया, जहां दोनों ने शादी की और साथ चले गए।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *