- Horoscope : 13 सितंबर, 2026 का राशिफल
मेष
आपकी वाणी से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। व्यस्तता आपको थका सकती है।
वृष
स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुंच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। विवाद से दूर रहें।
मिथुन
पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।
कर्क
प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा।
सिंह
राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए समझौता कर सकते हैं।
कन्या
अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं।
तुला
झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो दिन बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।
वृश्चिक
जीवन में नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
धनु
किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करानी पड़ सकती है।
मकर
दिन बहुत अच्छा है। अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।
कुंभ
कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार मिल सकता है। पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। पैसों के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है।
मीन
कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। धन के नये स्रोत जुड़ सकते है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

