मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: 22 जून तक भारत में टेलीग्राम बैन, जानें ये बड़ी वजह

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की सुरक्षा को लेकर अस्थायी रूप से टेलीग्राम को बंद करने का फैसला लिया है।

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

जारी नोटिस के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह बैन लगाया गया है। बता दें कि, यह बैन एक फिक्स समय के लिए है यानी कि 22 जून तक ही प्रभावी है। साफ शब्दों में कहें तो नीट यूजी री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम यूज नहीं कर पाएंगे।

एजेंसी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में Telegram के कुछ फीचर्स का यूज नेशनल लेवल की परीक्षाओं से जुड़ी फेक खबरें फैलाने के लिए किया गया था। खासकर परीक्षा के बाद संदेशों को एडिट करके कथित “पेपर लीक” के नकली सबूत तैयार किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।

इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने Telegram को निर्देश दिया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों के लिए मैसेज एडिटिंग फीचर को भी अस्थायी रूप से बंद करे।

टेलीग्राम पूर्ण रूप से 22 जून तक बैन यानी कि परीक्षा के एक दिन बाद तक। लेकिन Telegram का Message Editing फीचर 30 जून तक इन-एक्टिव रहेगा।

इसका उद्देश्य परीक्षा के बाद किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, फर्जी स्क्रीनशॉट या कथित पेपर लीक से जुड़े दावों को रोकना है।

यहां बता दें कि, Telegram का Message Editing फीचर में आप किसी भेजे गए मैसेज को डिलीट किए बिना भी उसमें सुधार कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। एजेंसी का मानना है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहें कैंडिडेट्स और उनके माता-पिता के बीच भ्रम कीक स्थिति पैदा कर सकती हैं।

जानकारी हो कि, नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इंडियन एयरफोर्स की मदद से सेंटर पर क्वेश्न पेपर पहुंचाए जाएंगे। क्वेश्चन सेट करने वाले एक्सपर्ट को परीक्षा तक आइसोलेशन में रखा गया है। ड्रोन और पुलिस फोर्स की मदद से परीक्षा सेंटर पर एग्जाम कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *