जनसुनवाई में पहुंचा आवास योजना में ठगी का मामला

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कार्रवाई के निर्देश

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना। उसके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांडी प्रखंड के भीलमा गांव से पहुंची सबिता सिंह ने आवास+ योजना में नाम जोड़ने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक स्वयंसेवक ने उनके घर पहुंचकर फोटो लेने के बाद योजना में नाम दर्ज कराने का आश्वासन दिया। दो हजार रुपये की मांग की। उन्होंने एक हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से भुगतान भी किया, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम सूची में शामिल नहीं हुआ।

गढ़वा प्रखंड के सोह गांव निवासी उदय प्रसाद ने मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत कूप निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कूप निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि प्रथम किस्त की राशि की निकासी की जा चुकी है।

डंडई प्रखंड के रारो गांव की फूलमनी कुंवर ने अपनी खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। गढ़वा प्रखंड के दूबे मरहटिया गांव निवासी अखिलेश्वर मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2020 में विद्युत कनेक्शन लेने के बावजूद आज तक उनके घर तक बिजली के पोल और तार की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230