विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय पिपरीकला में मंगलवार को पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राहुल सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ किया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षकों व अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायन-बिसाही, दहेज प्रथा, डायल-112 की उपयोगिता, यौन अपराधों की रोकथाम, मद्य निषेध तथा समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करें। साथ ही छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

