- जिले के 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 का जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कल यानी 1 नवंबर, 2026 को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर लगातार आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आरके गोविंद प्लस टू हाई स्कूल, आर.के. रामासाहू सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर.के. पब्लिक स्कूल सोनपुरवा, सूरत पांडे डिग्री कॉलेज (चितना, रहेला रोड), शालिग्राम अग्रवाल मिडिल स्कूल सोनपुरवा सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। वहां उपलब्ध व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित केंद्राधीक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित परीक्षा संचालन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही केंद्राधीक्षकों से तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

