JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (JSSC-CGL) में हुई कथित अनियमितता और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा 21 और 22 सितंबर, 2024 को हुई थी।

दोनों आरोपी बिहार के

सीआईडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा संचालन में अनियमितता से जुड़े सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 के सिलसिले में जांच करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार के मूल निवासी हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

सोमांश प्रकाश (पिता– भरत जी तिवारी) : मूल निवासी- असकामिनी नगर, मॉडर्न आईटीआई/आईएएस कॉलेज रोड के पास, बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)।
राहुल कुमार (पिता– संजय कुमार मिश्रा) : मूल निवासी- चान्दसराय, थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार)।

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

सीआईडी की टीम ने दोनों आरोपियों को दिल्ली के सेंट्रल जिले के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित पर्वतीय अंचल संत नगर (हाउस नंबर C-81, अपर ग्राउंड फ्लोर) से गिरफ्तार किया है।

सीधे तौर पर जुड़े हुए थे

सीआईडी के अनुसार, दोनों आरोपी JSSC-CGL परीक्षा संचालन में कथित अनियमितता और धांधली के खेल से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस और सीआईडी की टीम दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे गिरोह के अन्य नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *