
- 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
रांची। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर पूरे देश सहित रांची में बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने 27 अगस्त को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय (प्रधान टावर के समीप) के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महिला बैंककर्मियों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) के कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी की।
यूनियंस की प्रमुख मांगें
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना
रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD), सेबी (SEBI), एलआईसी (LIC), कॉर्पोरेट सेक्टर, आईटी कंपनियों और सरकारी मंत्रालयों की तर्ज पर वाणिज्यिक बैंकों (Commercial Banks) में भी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह तत्काल लागू किया जाए।

PLI भुगतान की विसंगति दूर हो
वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देश पर परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) भुगतान में पैदा की गई विसंगतियों को तुरंत समाप्त किया जाए।
समझौते के लंबित मुद्दों का समाधान
8 मार्च, 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते के बाद 27 महीने बीत जाने पर भी पेंशन अपडेशन जैसे अहम मुद्दों पर टालमटोल बंद कर तत्काल वार्ता की जाए।
कर्मचारी-विरोधी नीतियां रद्द करना
वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा लागू की जा रही कर्मचारी-विरोधी नीतियों को तुरंत वापस लिया जाए।
मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया
प्रदर्शन में प्रकाश उरंव, कुणाल कुमार, मनोज कुमार, जे पाण्डेय, मनीष कुमार सिंह, शशिकांत भारती, मुनेन्द्र पांडे, एमएल सिंह, केआर चौधरी, घनश्याम श्रीवास्तव, विकेश कुमार, सीमा कुमारी सहित कई प्रमुख यूनियन प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
आंदोलन की रूपरेखा एवं हड़ताल का शेड्यूल
बैंक यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि यदि केंद्र सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
11 सितंबर 2026 : अखिल भारतीय स्तर पर 1 दिवसीय हड़ताल।
28, 29 और 30 सितंबर 2026 : 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल।
26 अक्टूबर 2026 से : मांगों की अनदेखी होने पर पूरे देश के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

