नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में दी है।

भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-12 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है।
व्यापक बारिश के संकेत
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 9 से 12 जुलाई और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई तक व्यापक रूप से बारिश होने के आसार हैं।
बारिया में कमी संभव
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9-10 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-11 जुलाई तक बारिश का दौर व्यापक रहेगा। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी। मौसम छिटपुट बारिश में बदल जाएगा।
अत्यंत भारी बारिश
उपनगरीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बिहार और झारखंड
बिहार में 9 से 10 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर विशेष रूप से सचेत किया गया है। झारखंड के कई जिलों में बारिश होती रहेगी।
असम और मेघालय
असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

