विदेश से लौटा था युवक, हो गई हत्‍या, पत्‍नी हो रही थी बेसुध, कातिल का नाम जानकर परिवार रह गया दंग

बिहार अपराध देश
Spread the love

किशनगंज। युवक कुवैत में नौकरी करता था। वतन लौटने के बाद उनकी हत्‍या हो गई। हत्‍या की खबर सुनकर पत्‍नी बेसुध हो रही थी। हत्‍या की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में कातिल का नाम उजागर हुआ। उसका नाम सुनकर परिवार दंग रह गया। यह घटना बिहार के किशनगंज जिले का है।

क्या है पूरा मामला

मृतक की पहचान 42 वर्षीय रिजवान आलम के रूप में हुई है। वह लंबे समय से कुवैत में नौकरी करता था। हाल ही में वह वापस घर लौटा था। उसकी हत्‍या के बाद पत्‍नी डेजी परवीन दहाड़ मारकर रो रही थी।

पुलिस को उसने बताया था कि रात के अंधेरे में घर में कुछ अज्ञात बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे थे। जब रिजवान ने इस लूट का विरोध किया, तब बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या करके फरार हो गए।

था अवैध संबंध

रिजवान की गैर-मौजूदगी में उसकी 33 वर्षीय पत्नी डेजी परवीन का पिछले कई सालों से 24 वर्षीय अनवर हुसैन नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था।

जब रिजवान कुवैत से वापस अपने घर लौटा, तब डेजी और अनवर के प्यार के बीच में वह सबसे बड़ा रोड़ा बन गया। अपनी इस अय्याशी की राह को साफ करने के लिए दोनों ने मिलकर रिजवान को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

बुनी ‘लूट’ की कहानी

रिजवान की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी डेजी परवीन ने पुलिस और समाज की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी तैयार की। शुरुआत में मामला डकैती और मर्डर का लगा, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और डेजी के बयानों को परखा, तब कहानी में कई झोल नजर आए।

पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ और तकनीकी जांच के सामने डेजी और उसका प्रेमी अनवर टूट गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये वीडियो वायरल

इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला पहलू वो वीडियो है जो हत्या के ठीक बाद का है। अब गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कातिल पत्नी डेजी परवीन अपने पति रिजवान की लाश के पास बैठकर इस कदर चीख-चीखकर रो रही है। छाती पीट रही है कि किसी को भी उस पर शक न हो।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *