Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Uncategorized
Spread the love

  • Horoscope  : 9 जुलाई, 2026 का राशिफल

मेष

धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृष

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान होगा।

मिथुन

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। सेहत का ख्‍याल रखें।

कर्क

शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह

आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा है। मन लगाकर कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या

फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला

जीवन जीने के दो तरीके हैं। पहला कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें। खुद को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव हैं।

वृश्चिक

संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी नहीं करें। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में विरोध होगा।

मकर

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुंभ

दूसरों की मजबूरी को समझें। सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें।

मीन

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। सेहत का ख्‍याल रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *