बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय, इन राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसके प्रभाव से कई राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

उत्तर पश्चिम भारत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों पर व्यापक से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश की चेतावनी है।

मध्य भारत

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 28 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

पूर्वी भारत

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 24 से 28 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होगी। ओडिशा में 24 से 28 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड और बिहार में भी 24 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। कई जगहों पर तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्‍तर भारत

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 28 अगस्त तक और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी सप्ताह के अधिकांश दिनों में व्यापक वर्षा के साथ छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम भारत

कोंकण और गोवा में 24 से 28 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है। वहीं, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ और सौराष्ट्र-कच्छ में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश दर्ज की जाएगी।

दक्षिण भारत

केरल, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अगस्त के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में इस दौरान बारिश हल्की और छिटपुट ही रहेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *