मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फर्रुखनगर क्षेत्र के एक गांव में शादी के दिन दूल्हे के कथित तौर पर बारात लेकर नहीं पहुंचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन जोड़े में सजी-धजी घंटों मंडप के पास इंतजार करती रही। उसके परिजन दूल्हे के परिवार को लगातार फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव के सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि गांव की युवती की शादी कालियावास गांव के एक युवक से तय हुई थी। 18 नवंबर को लगन की रस्म पूरी हुई थी और 20 नवंबर को शादी होनी थी। शुरुआत में लड़की वाले पंचायत भवन से शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़के वालों के इनकार के बाद एक मैरिज हॉल में भव्य इंतजाम किए गए।

शादी के दिन शाम करीब 6 बजे कन्यादान की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन मंडप के पास बारात का इंतजार करने लगी। रात 9 बजे तक जब बारात नहीं आई और न ही कोई संपर्क हो पाया, तो दुल्हन के परिजन सरपंच के साथ लड़के के घर पहुंचे।

लड़के के घर पहुंचने पर दुल्हन पक्ष को बताया गया कि दूल्हा बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। दूल्हे के परिजनों ने दावा किया कि वे थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, जिस कारण वे लड़की वालों के फोन नहीं उठा सके।

सरपंच सतबीर सिंह के अनुसार, दुल्हन के पिता का निधन हो चुका है। उसका 20 वर्षीय भाई और मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी थी और तैयारियों पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुल्हन की ओर से परिवार को प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों परिवारों को 26 नवंबर को थाने तलब किया है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *