बच्चों के साथ सो रही पत्नी की पति ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, ये वजह आई सामने

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ सो रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

यह घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव की है। 20-21 नवंबर की रात आरोपी मनोज कुमार शुक्ला ने घर में सो रही अपनी 34 वर्षीय पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके से फरार हो गया। उस समय बिस्तर पर सुमन के साथ उसका 14 वर्षीय बेटा किशन और 4 वर्षीय बेटी शगुन भी सो रहे थे।

वारदात के चश्मदीद बेटे किशन ने रात करीब 11 बजे अपनी नानी सीतावती तिवारी को फोन कर बताया कि पिता ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है और भाग गए हैं। इस भयावह मंजर को देखने के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां सुमन बिस्तर पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ पानीपत गया था, जहां सुमन किसी व्यक्ति से बात करती थी।

इसी बात को लेकर उसे पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके चलते वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का भी आदी था।

मृतका की मां सीतावती तिवारी की तहरीर पर कौड़िया थाने में आरोपी पति मनोज और उसकी मां (मृतका की सास) के खिलाफ मामला (मुकदमा संख्या 293/26) दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले दो वर्षों से सुमन को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा था। सास उस पर चोरी और गलत आचरण के झूठे आरोप लगाती थी। मनोज को फोन कर मारपीट के लिए उकसाती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *