सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करीब पांच साल से लापता चल रही एक महिला को पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से खोज निकाला है। इस काम के लिए कंस्टेबल को सम्मानित भी किया गया।
बभनी थाने के कांस्टेबल विजय पांडे ने 30 वर्षीय महिला मंजू खरवार की मौजूदा उम्र के हिसाब से संभावित तस्वीर बनाने के लिए चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी का सहारा लिया। मामले की जानकारी 21 नवंबर को सामने आई।
मंजू की मां किस्मत देवी ने 14 जुलाई को बभनी थाने में बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के मुताबिक, मंजू करीब पांच साल पहले गांव से गई थी। आरोप था कि गांव की ही एक महिला शादी कराने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गई थी।
जांच के दौरान पुलिस के सामने बड़ी चुनौती यह थी कि परिवार के पास मंजू की कोई हालिया तस्वीर नहीं थी, उनके पास केवल 2007 की एक फोटो थी, जब वह कक्षा 4 में पढ़ती थी।
इस समस्या को हल करने के लिए कांस्टेबल विजय पांडे ने स्कूल की पुरानी फोटो के साथ मंजू की मां, पिता और बहन की तस्वीरें चैटजीपीटी और जेमिनी में अपलोड कर उसकी संभावित वयस्क तस्वीर तैयार कराई।
एआई से बनी तस्वीर देखकर परिजनों ने पहचान की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और जमीनी पड़ताल के जरिए तलाश तेज की। 16 अक्टूबर को सूचना मिली कि मंजू राजस्थान के चूरू में है।
पुलिस टीम ने हमीरवास थाना क्षेत्र से उसे ढूंढ निकाला और वापस लेकर आई। पुलिस के अनुसार, मंजू वहां उपेंद्र नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिसे उसने पति बताया है, और दोनों के दो बच्चे भी हैं।
आमतौर पर पुरानी तस्वीरों में उम्र का बदलाव दिखाने के लिए फोरेंसिक स्केच आर्टिस्ट या विशेष सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस मामले में सामान्य रूप से उपलब्ध एआई टूल्स का प्रभावी इस्तेमाल किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एआई तस्वीर जांच का एक हिस्सा थी, जबकि परिवार के सहयोग, सूचनाओं और फील्ड वर्क से सफलता मिली। कांस्टेबल विजय पांडे के इस काम के लिए यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5,000 रुपये और सोनभद्र के एसपी अभिषेक वर्मा ने 2,100 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

