गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए तार्किक सोच अत्‍यंत जरूरी : डॉ. एम.एन. जुबैरी

झारखंड
Spread the love

  • गोस्‍सनर कॉलेज में रिसर्च मेथडोलॉजीपर सेमिनार सम्पन्न

रांची। गोस्‍सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में “रिसर्च मेथडोलॉजी” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य संकाय ने किया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शोध की नवीन प्रविधियों, पद्धतियों और व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्‍ता डॉ. एम.एन. जुबैरी ने शोध की मूल अवधारणा, शोध समस्या का चयन, परिकल्पना निर्माण, शोध डिज़ाइन, डेटा संग्रहण के विभिन्न स्रोत, सांख्यिकीय विश्लेषण तथा रिपोर्ट लेखन की विधियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए तार्किक सोच, निष्पक्षता और नैतिकता का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में शोध कौशल का होना ना केवल शैक्षणिक उन्नति, बल्कि व्यावसायिक सफलता के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का मंच संचालन समन्वयक डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए वक्ता एवं श्रोताओं के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित किया।

धन्यवाद फैकल्टी इंचार्ज एवं विभागाध्यक्ष प्रो. श्यामलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. अनीता रंजन, डॉ. प्रशांत गौरव, डॉ. हराधन कोइरी, प्रो. तृप्ति मनीषा टेटे, डॉ. आरती कुमारी, प्रो. आशीष बेनेडिक्ट डेमटा सहित वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230