पिठोरिया। साइंस विजन पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड एकेडमिक कौंसिल 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। टॉपर शाना रुखसार परवीन को विशेष सम्मान के तहत 21 हजार रुपए एवं टैबलेट दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अजीत कुमार महतो को 11 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अकलेश कुमार महतो को 5 हजार एक सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के निदेशक आसिम अख्तर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य बीना राम, अध्यक्ष रेयाज अहमद, सुनील कुमार, कौशरी नाज, मौसमी साहु, दीया सिंह, रीना साहु, नसीम अहमद, सुषमा साहु, रौशन आरा, मनोज कुमार, मनिता देवी, ललिता देवी, जाबीर अंसारी, रीता बारला, अंकिता लुगुन और जीशान अहमद उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

