नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता बनर्जी को लगा झटका

अन्य राज्य देश राजनीति
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल उपचुनावों से पहले ममता बनर्जी नीत गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी के हटने के ठीक एक दिन बाद, रेजीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

इस बड़े घटनाक्रम के बाद अब दोनों ही प्रमुख उपचुनाव सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) से ममता बनर्जी कैंप का कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा है।

चुनाव आयोग द्वारा ‘तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘जोड़ा फूल’ सिंबल को फ्रीज कर नया नाम व सिंबल (फुटबॉल खिलाड़ी) आवंटित किए जाने के बाद से ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई थी।

नामांकन वापस लेने के बाद रबीउल आलम चौधरी ने कहा कि नए सिंबल के साथ इतने कम समय में प्रचार करना बेहद कठिन था। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

इससे एक दिन पहले नंदीग्राम से ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान दे ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया था। संचिता के नामांकन वापस लेने बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी को समर्थन देने का एलान कर दिया है।

6 अक्टूबर को होने वाले इन उपचुनावों से ठीक पहले ममता बनर्जी गुट के दोनों प्रत्याशियों के हटने से मुकाबला पूरी तरह से बदल गया है। चुनाव मैदान में अब मुख्य मुकाबला विपक्षी दलों और अन्य गुटों के बीच केंद्रित हो गया है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी सिंबल और नाम विवाद के बीच ममता कैंप को अपनी चुनावी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना पड़ रहा है। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *