झारखंड में बना डिप्रेशन, यहां ‘अत्यंत भारी’ बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

  • उत्तर और पूर्व भारत में भी बिगड़ेगा मौसम

नई दिल्‍ली। उत्तर झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार व दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बने डिप्रेशन को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से कई राज्‍यों में भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत और पहाड़ी राज्य

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 19 से 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 20 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत

बिहार में 21 से 23 अगस्त तक भारी वर्षा के आसार हैं। 22 अगस्त को बिहार में बिजली गिरने की चेतावनी है। झारखंड के कई‍ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अंडमान में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर राज्य

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दक्षिण और पश्चिम भारत

तटीय कर्नाटक और केरल में 20 अगस्त को भारी बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत का हाल

पूर्वी मध्यप्रदेश में लगातार बहुत भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी 21 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्यप्रदेश में 20 से 23 अगस्त के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश और 22 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने डिप्रेशन के प्रभाव को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव, नदियों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों से गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *