भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने मोदी को बताया गलत, राजीव गांधी इसल‍िए जताया आभार

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी संगठनात्मक पदों से हाल ही में शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है। निजी और वित्तीय परिस्थितियों के कारण उन्होंने 30 जुलाई को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से ‘बिना शर्त’ इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शहजाद पूनावाला ने एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी गलत, राजीव गांधी का आभारी हूं

अब कोई फ़िल्टर नहीं रहेगा

जयपुर डायलॉग्स को दिए एक इंटरव्यू के आधार पर पूनावाला ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरे अंदाज में लिखा, “नो फ़िल्टर नाउ- राहुल गांधी तैयार रहें।” उन्होंने खुलासा किया कि जब वह बीजेपी में थे, तब उन्हें विपक्षी नेताओं से बात करते समय विनम्र रहने की सलाह दी जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा।

‘बददिमाग़ नक्सल’ इन्‍हें कहें

स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर छिड़े विवाद के बीच, पूनावाला ने पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा के साथ एक टीवी बहस की क्लिप साझा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहना गलत था, असल में उन्हें ‘बददिमाग़ नक्सल’ कहा जाना चाहिए।

राजीव गांधी का आभारी

श्री पूनावाला ने अपने मीडिया इंटरव्यूज का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भी उनकी तरह ही मोदी जी के सबसे बड़े समर्थक हैं। राहुल गांधी की वजह से 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

राहुल गांधी पर निशाना

कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। श्री पूनावाला ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को धन्यवाद देते हुए तंज कसा कि उन्होंने देश को राहुल गांधी जैसा नेता दिया, जिसकी वजह से पीएम नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और 2024 का चुनाव जीते।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *