इस वजह से पति ने पत्नी का घोंटा गला, सबूत मिटाने के लिए उठाया ये कदम

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बीलेकहल्ली (मायको लेआउट) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने बहस के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान गुंजा मदेशिया (38) के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम रंजीत कुमार गुप्ता है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। यह दंपत्ति अपने बच्चों के साथ बीलेकहल्ली में एक किराए के मकान में रहता था।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था कि गुंजा उसके फोन कॉल का जवाब क्यों नहीं देती थी। 17 सितंबर की सुबह जब बच्चे स्कूल चले गए, तब इसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि रंजीत ने आपा खो दिया और चुन्नी (दुपट्टे) व साड़ी की मदद से गुंजा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने और पहचान छिपाने की साजिश रची।

सबूत नष्ट करने की नीयत से रंजीत ने रसोई में तेल गर्म किया और गुंजा के शव पर उड़ेल दिया, ताकि त्वचा जल जाए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सके।

दंपत्ति के बीच अक्सर होने वाले झगड़ों से वाकिफ मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उसने मायको लेआउट पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रंजीत से कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी रंजीत को हिरासत में ले लिया है। घटना के क्रम व हत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *