रांची। सीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ 16 जून को किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरुकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना और स्वच्छता को जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, अस्पतालों एवं कार्यालय परिसरों की विशेष सफाई, अपशिष्ट पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्यालयों एवं समुदायों में जन-जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

