पलामू के प्रखंड मुख्यालयों में लगा केसीसी विशेष शिविर

झारखंड कृषि
Spread the love

  • किसानों ने बढ़-चढ़कर किया आवेदन

पलामू। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर जिला कृषि कार्यालय की ओर से पलामू के सभी प्रखंड मुख्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदन सृजन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचे। केसीसी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि केसीसी योजना के तहत जिले के सभी सुपात्र किसानों को कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, उन्हें संस्थागत ऋण प्रणाली से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

डीएओ ने कहा कि जो किसान अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आवश्यक कागजात के साथ योजना का लाभ लें। आवेदन के लिए आवेदन पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, जमीन की रसीद, वंशावली और दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है।

आज आयोजित विशेष शिविर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। शिविर के दौरान किसानों को केसीसी योजना की प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभों की भी जानकारी दी गई।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 मई 2026 को भी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में पुनः विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230