Jharkhand Weather : कल इन 14 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई। कल राज्‍य के 14‍ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वज्रपात और आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में फिर से तापमान में 2 से 3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 28 और 29 जुलाई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या वज्रपात (मेघ गर्जन) होने की प्रबल संभावना है।

30 और 31 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात की संभावना है। 1 और 2 अगस्त को राज्य के अनेक स्थानों पर फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बन रही है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 28 से 31 जुलाई के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 28 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *