विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सोमवार को पुराने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के सचिव डॉ. जेपी सिंह एवं सह सचिव नंद कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर सचिव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने बताया कि कार्यक्रम में राम नारायण प्रसाद, लाइफ मेंबर प्रो. उमेश सहाय, अमन गुप्ता, उमेश कश्यप, अवधेश प्रसाद, विजय प्रसाद समेत रेड क्रॉस सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

