रांची। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदाय के विकास पर केंद्रित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ 17 जुलाई को होटल चाणक्य बीएनआर में हुआ। सर्व सेवा समिति संस्था ने टाटा ट्रस्ट्स, पॉल हैम्लिन फाउंडेशन, कॉमन ग्राउंड के सहयोग एवं फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी की साझेदारी सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्देश्य PVTG समुदायों के अधिकार, सम्मान, सतत आजीविका, नेतृत्व विकास और अत्यधिक गरीबी से स्थायी रूप से बाहर निकलने के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। इस सम्मेलन में समुदाय की भागीदारी को सबसे अधिक महत्व दिया गया है, ताकि विकास की योजनाएँ उनकी जरूरतों और अनुभवों के आधार पर बनाई जा सकें।
सम्मेलन में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें PVTG समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विकास विशेषज्ञ, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, शोधकर्ता और सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सर्व सेवा समिति संस्था के कार्यकारी निदेशक मिहिर सहाना ने कहा कि PVTG समुदायों के विकास के लिए वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी भी कई परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सरकारी योजनाओं तक पहुंच जैसी मूलभूत चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन चुनौतियों का समाधान तब संभव है, जब समुदाय स्वयं विकास प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बने।
सम्मेलन में आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों, पैनल चर्चाओं और सामुदायिक संवादों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि PVTG समुदायों का विकास तब संभव है, जब उनकी आवाज़, अनुभव और प्राथमिकताओं को विकास की मुख्यधारा में उचित स्थान मिले।
कार्यक्रम की शुरुआत पाकुड़ जिले की पहाड़िया समुदाय की महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इस अवसर पर उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को मंच पर प्रस्तुत किया गया।
इन विषयों पर होगी चर्चा
PVTG समुदायों के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा
सामुदायिक नेतृत्व का विकास
सतत और सम्मानजनक आजीविका
अत्यधिक गरीबी से बाहर निकलने के लिए Graduation Approach
सरकारी योजनाओं तक बेहतर पहुंच
समुदाय आधारित विकास की साझा कार्ययोजना
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

