रांची। झारखंड में रह रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। आपके लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का सुनहरा अवसर आया है।

अब आपको संघ लोक सेवा आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान ने अनुसूचित जनजाति समूह के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना का उद्देश्य झारखंड के प्रतिभाशाली आदिवासी युवाओं को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन दिलाकर उन्हें यूपीएससी और जेपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है।
इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई, शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र TRI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑफलाइन जमा करना होगा।
इस कोचिंग कार्यक्रम के लिए केवल अनुसूचित जनजाति और आदिम जनजाति समूह के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आइए जानें कैसे होगा चयन?
अभ्यर्थियों का चयन इन आधारों पर किया जाएगा-
10वीं के अंक
12वीं के अंक
स्नातक के अंक
यदि पहले यूपीएससी और जेपीएससी की परीक्षा दी है, तो उसका अनुभव।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

